गोपनीयता नीति
अन्तिम संशोधन: 14 सितम्बर 2026
सनातन भूमि (sanatanbhumi.org) नई दिल्ली, भारत से एक व्यक्ति द्वारा संचालित है। यह नीति बताती है कि हम कौन-सी जानकारी रखते हैं और क्यों।
आप केवल पढ़ते हैं, तब
यह स्थल कोई ट्रैकिंग कुकी, विज्ञापन या किसी तीसरे पक्ष की ट्रैकिंग स्क्रिप्ट उपयोग नहीं करता। स्थल Cloudflare पर चलता है, जो सुरक्षा और सेवा चलाने के लिए सामान्य सर्वर-लॉग (जैसे IP पता और ब्राउज़र का प्रकार) कुछ समय तक रख सकता है। यदि भविष्य में आँकड़ों के लिए Cloudflare Web Analytics जोड़ा जाता है, तो वह भी बिना कुकी के काम करता है।
आप हमें लिखते हैं, तब
ईमेल करने पर आपका नाम, ईमेल पता और सन्देश हमारे पास आता है। परामर्श के लिए आप जन्म की तिथि, समय और स्थान, तथा हस्तरेखा परामर्श के लिए हथेलियों के चित्र भेजते हैं। इस जानकारी का उपयोग केवल आपके अनुरोध का उत्तर देने और परामर्श देने के लिए होता है। परामर्श पूर्ण होने के पश्चात् बारह मास तक इसे रखा जाता है, फिर हटा दिया जाता है; आप कहें तो पहले भी।
आपकी जानकारी बेची नहीं जाती। भुगतान UPI या PayPal से होता है, और वह उन सेवाओं की अपनी नीतियों के अधीन है।
पुस्तकें
गुरुकुल पुस्तकें Amazon और Google Play पर मिलती हैं। वहाँ किया गया क्रय उन्हीं की गोपनीयता नीतियों के अधीन है; हमें आपकी कोई व्यक्तिगत जानकारी नहीं मिलती।
आपके अधिकार
डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम, 2023 के अन्तर्गत आप अपनी जानकारी देखने, सुधारने, हटवाने, अपनी सहमति वापस लेने और परिवाद करने का अधिकार रखते हैं। इसके लिए [email protected] पर लिखें; तीस दिनों के भीतर उत्तर दिया जाएगा।
बालक
हम जानबूझकर अठारह वर्ष से कम आयु के किसी व्यक्ति की जानकारी नहीं लेते। बालकों के लिए परामर्श माता-पिता या अभिभावक के माध्यम से ही होता है।
परिवर्तन
इस नीति में परिवर्तन होने पर यह पृष्ठ और ऊपर लिखी तिथि बदली जाएगी।